Bitcoin क्या है? Bitcoin का मूल्य कैसे घटता-बढ़ता है? – आज के समय में Bitcoin का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। यह एक प्रकार की वर्चुअल करेंसी होती है जो किसी केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित नहीं की जाति। दरअसल इसे कंप्यूटर नेटवर्किंग आधारित पेमेंट के लिए बनाया गया है। आज के समय में बहुत सारे लोग Bitcoin में निवेश करना चाहते हैं क्योंकि यह लोगों को अच्छा खासा फायदा दिला रही है। Bitcoin को सतोशी नाकामोतो नामक एक इंजीनियर ने बनाया था। इस Crypto Currency का प्रयोग 2009 में शुरू हुआ था। किस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Bitcoin क्या है? Bitcoin का मूल्य कैसे घटता-बढ़ता है?
Bitcoin क्या है?
Bitcoin Crypto Currency की शुरुआत 3 जनवरी 2009 को हुई थी। यह विश्व का पहला फुल ओपन सोर्स पेमेंट सिस्टम है। एक वर्चुअल करेंसी है जिसका कोई भौतिक स्वरूप नहीं है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल एक करंसी के रूप में ऑनलाइन पेमेंट के लिए कर सकते हैं। जैसे आपके बैंक अकाउंट में पैसे स्टोर रखते हैं और आप उसके जरिए ऑनलाइन पेमेंट करके कोई सामान खरीदते हैं। ठीक उसी प्रकार आप Bitcoin के जरिए भी किसी भी सामान को खरीद सकते हैं।
लेकिन जिस तरह से आप बैंक अकाउंट में पैसे होने पर उसे कैश के रूप में निकाल सकते हैं उस तरह से आप Bitcoin को कैश के रूप में नहीं निकाल सकते। हालांकि Bitcoin के जरिए कमाए गए फायदे को आप अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं और उसके जरिए कैसे निकाल सकते हैं। आज के समय में बहुत सारे लोग Bitcoin को कम कीमत पर खरीद कर उसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं और अच्छा खासा फायदा कमा रहे हैं।
Read More – Google क्या है? यह कौन-कौन सी सुविधाएँ प्रदान करता है?
Bitcoin की पापुलैरिटी इसी कारण दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। इसी को देखते हुए कई सारी अन्य कंपनियों ने Crypto Currency बनाना शुरू कर दिया जिसके जरिए आज बहुत सारे लोग फायदे कमा रहे हैं। आज के समय में दुनिया में बहुत सारे क्रिप्टोकरंसी चल रहे हैं और बहुत सारे लोग उसमें निवेश करके उसके जरिए फायदा कमा रहे हैं।
क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के मुकाबले Bitcoin से पेमेंट करने में क्या फायदा है?
आज के समय में बहुत सारे लोग ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए बड़ा पेमेंट करने पर 2 से 3% का ट्रांजैक्शन फीस लगता है लेकिन Bitcoin में ऐसा नहीं होता। यदि आप Bitcoin के जरिए कोई पेमेंट करते हैं तो इसमें आपको कोई भी ट्रांजैक्शन फीस नहीं देना पड़ता है।
इसी खूबी के कारण इसकी पापुलैरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। किसी भी ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के मुकाबले Bitcoin का पेमेंट सिस्टम काफी सुरक्षित और तेज है इसीलिए बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां अब Bitcoin से पेमेंट लेने के लिए प्रोत्साहित हो रही हैं। इतना ही नहीं इसमें क्रेडिट कार्ड की तरह किसी प्रकार की कोई लिमिट नहीं होती है। आपके पास जितनी कीमत की Bitcoin Crypto Currency होगी आप उसी के अनुसार पेमेंट कर सकते हैं।
Bitcoin Crypto Currency के आ जाने से आपको कहीं भी कैश लेकर घूमने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आने वाले समय में लगभग सभी जगह Bitcoin क्रिप्टोकरंसी का पेमेंट एक्सेप्ट किया जाने लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी पापुलैरिटी और यूज़ दिन प्रतिदिन बढ़ते चला जा रहा है।
आज के समय में ऐसी बहुत सारी ऑनलाइन वेबसाइट हैं जो Bitcoin से पेमेंट एक्सेप्ट कर रही हैं। Bitcoin से पेमेंट करके आप फ्लाइट टिकट, होटल रूम बुक करने, इलेक्ट्रॉनिक या गाड़ियां इत्यादि खरीदने के लिए पेमेंट कर सकते हैं। आज के समय में जब हम किसी को बैंक के जरिए पेमेंट करने जाते हैं तो अधिक कीमत होने पर उसका कुछ चार्ज लगता है।
इतना ही नहीं यदि हम विदेश में किसी को पैसा भेजना चाहते हैं या विदेश से किसी से पैसा मंगाना चाहते हैं तो इसके लिए भी हमें अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। लेकिन Bitcoin Crypto Currency में ऐसा नहीं है। यहां पर आप बिना किसी चार्ज के किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं और उन्हें पैसे भेज सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bitcoin करंसी पर किसी भी सरकार या कंपनी का कोई कंट्रोल नहीं रहता है इसीलिए Bitcoin आजकल काफी अधिक पॉपुलर हो रहा है। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। इसके जरिए आप बड़े ही आसानी से अपने ऑनलाइन पेमेंट का रिकॉर्ड देख सकते हैं और उसे मैनेज कर सकते हैं।
Bitcoin Mining क्या है?
साधारण भाषा में Mining का मतलब खुदाई करना होता है। लेकिन Bitcoin का भौतिक स्वरूप नहीं होने के कारण यहां पर Mining शब्द का अर्थ Bitcoin को बनाने से है। अर्थात Bitcoin बनाने के तरीके Bitcoin Mining कहा जाता है। यह एक ऐसा प्रोसेस होता है जिसमें कंप्यूटर का इस्तेमाल करके लेनदेन की प्रक्रिया की जाती है और उस नेटवर्क को सुरक्षित रखा जाता है। यह एक प्रकार के बिट कंप्यूटर सेंटर की तरह होता है, जिसे दुनिया भर में स्थित Miners नियंत्रित करते हैं। Miners का काम Bitcoin Mining को कंट्रोल करना है।
Bitcoin का मूल्य कैसे घटता-बढ़ता है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bitcoin सीमित संख्या में उपलब्ध है। कुल मिलाकर 2,10,00,000 Bitcoin ही Mine किया जा सकता है। Bitcoin का मूल्य घटना या बढ़ना उसकी आपूर्ति और मांग पर निर्भर करता है। यदि आपूर्ति अधिक हो एवं मांग कम हो तो Bitcoin का मूल्य घटता है और यदि आपूर्ति कम हो और मांग अधिक हो तो Bitcoin का मूल्य बढ़ता है। भारत में Bitcoin का मूल्य सबसे अधिक ₹44,54,673 था।