Samanya Gyan

Hindi Me Technology ka Gyan

Menu
  • Home
  • Blog
  • Business
  • Social Media
  • Technology
  • TOP STORIES
  • WordPress
Menu
Domain Name क्या है? यह कैसे काम करता है?

Domain Name क्या है? यह कैसे काम करता है?

Posted on May 14, 2021June 13, 2021 by samanyagyan

Domain Name क्या है? यह कैसे काम करता है? – आज के समय में बहुत सारे लोग खुद की वेबसाइट तैयार करते हैं और उसके जरिए पापुलैरिटी हासिल करने की कोशिश करते हैं। यदि आप ने खुद की कोई वेबसाइट बनाई है तो Domain Name के बारे में जरूर जानते होंगे। क्योंकि किसी भी वेबसाइट को बनाने के लिए Domain Name की जरूरत पड़ती है। लेकिन बहुत सारे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि Domain Name क्या है और यह कैसे काम करता है? इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

यदि आपने खुद की वेबसाइट नहीं भी बनाई है तो भी यदि आप इंटरनेट पर किसी वेबसाइट पर विजिट करते होंगे तो उसका Domain Name है सर्च करते होंगे। जैसे मान लीजिए यदि आप सीधे theeconomisthindi.in वेबसाइट पर विजिट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप URL Bar में यही लिखकर सर्च करेंगे। दरअसल यही The Economist Hindi वेबसाइट का Domain Name है। जब हम किसी Domain Name को WWW. या https:// लगाकर सर्च करते हैं तो पर उसका वेब एड्रेस या URL (Uniform Resource Locator) हो जाता है।

Domain Name क्या है?

Domain Name किसी भी वेबसाइट की एक पहचान होती है जो इंटरनेट पर आपके अधिकार या नियंत्रण के दायरे को परिभाषित करती है। तकनीकी शब्दों में कहा जाए तो Domain Name एक इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) होता है, जो इंटरनेट यूज करने के लिए यूज किए जाने वाले व्यक्तिगत कंप्यूटर, वेबसाइट होस्ट करने वाले सर्वर कंप्यूटर या पर्सनल वेबसाइट या इंटरनेट के माध्यम से संचार की कोई अन्य सेवाओं जैसे संसाधनों को Represent करता है।

Domain Name Domain नेम सिस्टम (DNS) के नियमों और प्रक्रियाओं से बनते हैं। DNS में रजिस्टर्ड कोई भी नाम Domain Name होता है। Domain Name DNS रूट Domain के Subordinate Levels (Subdomains) में Organized होते हैं, जो बिना नाम के होते हैं। पहले लेवल सेट को Top Level Domain (TLDs) कहा जाता है जो Generic Top Level Domain (gTLDs) के साथ जुड़े रहते हैं। इसके अलावा अलग-अलग देशों के लिए Country Code Top Level Domain (ccTLDs) भी आते हैं।

Read More – WordPress क्या है? यह कैसे काम करता है?

Domain Name कैसे काम करता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी वेबसाइट किसी Server में Host किए गए होते हैं और Domain Name उस सर्वर के Internet Protocol (IP) को पॉइंट किया हुआ होता है। जब भी आप अपने किसी वेबसाइट को URL बार में जाकर सर्च करते हैं तो Domain नेम की मदद से वह आपके सर्वर के Internet Protocol (IP) को Point करता है जिसके जरिए आप सर्च परिणाम में अपने वेबसाइट को ओपन करके देख पाते हैं।
Domain कितने प्रकार के होते हैं?

Top Level Domain (TLDs)

Domain एक्सटेंशन के हिसाब से किसी भी Domain को Top Level Domain कहा जा सकता है। जब भी आप कभी Domain Name खरीदते होंगे तो वहां पर डॉट (.) के बाद वाला हिस्सा ही Top Level Domain को दर्शाता है। Top Level Domain गूगल सर्च इंजन में रैंक करने के लिए बड़े ही आसान होते हैं और यह SEO Friendly भी होता है। ऐसे Domain को सर्च इंजन अन्य किसी Domain के मुकाबले अधिक महत्व देता है। Top Level Domain में .com, .org, .net, .gov, .edu, .name, .biz, .info, इत्यादि Extension शामिल हैं।

Country Code Top Level Domains (ccTLDs):

Country Code Top Level Domain (ccTLDs) का इस्तेमाल अक्सर किसी देश को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। इसका Domain एक्सटेंशन किसी भी देश के नाम के 2 शब्दों का होता है। जैसे यदि आप India के लिए Country Code Top Level Domain लेना चाहते हैं तो .in Domain रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा United States के लिए .us, China के लिए .cn, Russia के लिए .ru, Australia के लिए .au होता है। इस प्रकार के Domain किसी भी विशेष देश में रैंक करने के लिए मददगार होते हैं।

Subdomain क्या है?

यदि आपको Domain के बारे में पता चल गया है तो यह भी जानना जरूरी है कि Subdomain क्या होता है। दरअसल Subdomain किसी मुख्य Domain Name का एक पार्ट होता है, जिसे खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जैसे आपकी वेबसाइट का Domain xyz.com है तो आप उसे Subdomains के रूप में भी बाँट सकते हैं, जैसे hindi.xyz.com या english.xyz.com इत्यादि। यदि आपने कोई Domain खरीदा है तो Subdomain बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।

क्या URL और Domain समान होते हैं?

बहुत सारे लोग ऐसा सोचते हैं कि URL और Domain समान होते हैं जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल URL एक प्रकार का वेब एड्रेस होता है जिसके लिए आपको https:// या http:// का इस्तेमाल करने की आवश्यकता पड़ती है। यदि आप URL बार में अपना Domain नाम डालकर सर्च करते हैं तो आपके Domain से पहले खुद से https:// या http:// लग जाता है। यानी वह आपके Domain को URL में बदल देता है। यदि आपने अपने वेबसाइट के लिए SSL Certificate लिया है तो https:// और यदि नहीं लिया है तो http:// के रूप में URL बनता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Email Marketing Ke Kya Fayde Hai
  • Nykaa Fashion Apps क्या हैं? | What Is Nykaa Fashion Apps In Hindi
  • Windows Firewall क्या है?
  • प्याज का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
  • Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps क्या हैं? | What Is Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps In Hindi
  • वर्डप्रेस के लिए थीम कैसे सिलेक्ट करें
  • Apple कहा कि कम्पनी हैं और इसका मालिक कौन हैं – पूरी जानकारी हिंदी में
  • नारियल का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • Talk Home : International Calling Apps क्या हैं? | What Is Talk Home : International Calling Apps
  • YouTube से डायरेक्ट Video Download कैसे करे – 3 आसान तरीके

Categories

  • Application
  • Blog
  • Business
  • Seo
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And tricks
  • TOP STORIES
  • Uncategorized
  • WordPress

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Samanya Gyan | Design: Newspaperly WordPress Theme