Google Admob क्या है? Google Admob का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Google Admob के बारे में जानकारी देंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Google Admob क्या है? Google Admob का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? Google Admob का इस्तेमाल कैसे करें? तो दोस्तों अगर आप Google Admob के बारे में जानना चाहते हैं और Google Admob से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए।
आज हम में से ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन में हमें कोई भी ऑपरेशन करने के लिए एक एप्लीकेशन की जरूरत पड़ती है। हम गूगल प्ले स्टोर से कोई भी एप्लीकेशन बिल्कुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एप्लीकेशन के हम अपने स्मार्टफोन में कुछ भी नहीं कर सकते।
अगर आपके पास एक स्मार्टफोन है तो आपको पता होगा कि एप्लीकेशन की अहमियत कितनी ज्यादा होती है। आपके फोन में भी ढेर सारी एप्लीकेशन होंगे। जब हमें किसी एप्लीकेशन की जरूरत पड़ती है हम इसे इंटरनेट से डाउनलोड करते हैं। आपने गौर किया होगा कुछ एप्लीकेशन ऐसे होते हैं जिन्हें ओपन करने पर आपको उन में एडवर्टाइजमेंट दिखाई देते हैं। जैसे आप एप्लीकेशन ओपन करेंगे उस एप्लीकेशन के हर एक पेज में आपको अलग-अलग तरह के एड्स दिखाई देनी है। आमतौर पर यह देखा गया है कि एडवर्टाइजमेंट सिर्फ उन्हीं एप्लीकेशन में दिखाई देते हैं जो ऑनलाइन एप्लीकेशन होते हैं।
Read More – Google क्या है? यह कौन-कौन सी सुविधाएँ प्रदान करता है?
क्या आपको पता है आप एप्लीकेशन के अंदर जो एडवर्टाइजमेंट देखते हैं उस एडवर्टाइजमेंट का पैसा एप्लीकेशन बनाने वाली कंपनी को मिलता है। जी हां दोस्तों जिस प्रकार यूट्यूब वीडियो बनाने वाले को यूट्यूब एडवर्टाइजमेंट का पैसा मिलता है बिल्कुल उसी प्रकार एप्लीकेशन बनाने वाली कंपनी को उस एप्लीकेशन में दिखाए गए सभी एडवर्टाइजमेंट का पैसा मिलता है। एप्लीकेशन में इस तरह का एडवर्टाइजमेंट लगाने के लिए Google Admob का इस्तेमाल किया जाता है।
Google Admob क्या है?
आइए दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं Google Admob क्या है? अगर आपको नहीं पता कि Google Admob क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google Admob एक प्रकार का एडवर्टाइजमेंट प्लेटफार्म है। Google Admob किसी भी ऑनलाइन एप्लीकेशन को मोनेटाइज करके उस पर एडवर्टाइजमेंट लगाने का काम करता है।
दोस्तों अगर आप एक एप डेवलपर हैं और आप अपने एप्लीकेशन पर एडवर्टाइजमेंट लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने एप्लीकेशन को Google Admob के द्वारा मोनेटाइज करना होगा। जब Google Admob आपके एप्लीकेशन को मोनेटाइज कर देगा तो आपके एप्लीकेशन पर ऑटोमेटिक विज्ञापन आने लगेगा। इस विज्ञापन के बदले में Google Admob आपको पैसे देगा।
दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी Google Admob दुनिया का सबसे बड़ा एडवर्टाइजमेंट प्लेटफॉर्म है। Google Admob इतना बड़ा एडवर्टाइजमेंट प्लेटफॉर्म है हर महीने लगभग 40 मिलियन एप्लीकेशन और वेब साइट में एडवर्टाइजमेंट देता है।
Google Admob की स्थापना कब हुई
बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर Google Admob की स्थापना कब हुई? आपकी जानकारी के लिए बता दूं सर्वप्रथम 10 April 2006 को कैलिफ़ोर्निया के रहने वाले एक शख्स ने एडमॉब डिवेलप किया था।
एडमॉब की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए वर्ष 2010 में गूगल ने इसे पूरी तरह से खरीद लिया। इसके बाद एडमॉब का नाम गूगल एडमॉब पड़ गया।
Google Admob में अपना अकाउंट कैसे क्रिएट करें?
दोस्तों अगर आप Google Admob के द्वारा पैसे कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Google Admob में अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा। Google Admob में अपना अकाउंट कैसे क्रिएट करें ? जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको आपके फोन के क्रोम ब्राउजर को ओपन करना है। क्रोम ब्राउज़र में आपको Google Admob लिखना है और सर्च करना है।
- आपके सामने एक पेज ओपन होगा। इसमें आपको Google Admob की ऑफिशियल वेबसाइट दिखाई दे रही होगी। आपको Google Admob की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करनी है।
- अब आपको एक साइन अप का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। यहां पर आपको अपनी जीमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
- अगर इसके बाद आपको अपना कंट्री तथा टाइम जोन इंटर करना है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है। स्क्रीन पर आपको एक क्रिएट Google Admob अकाउंट नाम का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक टर्म एंड कंडीशन पेज ओपन होगा। आपको सारी टर्म एंड कंडीशन को पढ़ना है और अग्री बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। यहां पर आपको यस या नो के रूप में अपना आंसर देना होगा
- अब आपके सामने Google Admob का ऑफिशियल इंटरफेस ओपन होगा। स्क्रीन पर आपको गेट स्टार्ट नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपसे पूछा जाएगा कि आपका एप्लीकेशन किस प्लेटफार्म पर बना है। आप आईओएस या जिस प्लेटफार्म पर बना है आप उसे सिलेक्ट करें।
- अब इसके बाद आपकी एप्लीकेशन से जुड़ी कुछ जानकारी आप से पूछी जाएगी। आपसे जो जो पूछा जाए आप वह दर्ज करते जाए। इस तरह कुछ आसान स्टेप में आप अपने एप्लीकेशन को Google Admob के अंदर ऐड कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको Google Admob के बारे में जानकारी दी। इस आर्टिकल में हमने आपको बताया Google Admob क्या है? Google Admob का आविष्कार कब हुआ? Google Admob पर अकाउंट कैसे क्रिएट करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।