Wikipedia क्या है? यह कैसे काम करता है? – आज के समय में आपने ऐसे बहुत सारे लोग किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए Wikipedia का सहारा लेते होंगे। Wikipedia पर लगभग सभी टॉपिक के बारे में अच्छी तरह से जानकारी मिल जाती है। यह एक ऐसा मुक्त ज्ञानकोष है जिसे दुनिया भर के यूजर्स द्वारा संपादित किया जाता है। यहां पर अलग-अलग भाषाओं में जानकारियां उपलब्ध रहती हैं। इस वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा को कोई भी यूजर बड़े ही आसानी से बदल सकता है। यदि आपको Wikipedia के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Wikipedia क्या है? यह कैसे काम करता है?
Wikipedia क्या है?
Wikipedia एक मुक्त ज्ञानकोष है जिसे दुनिया भर के यूजर्स द्वारा संपादित किया जा रहा है। यहां पर आपको सभी भाषाओं में कंटेंट मिल जाते हैं। Wikipedia शब्द विकी और एनसाइक्लोपीडिया से बना हुआ है। आज के समय में Wikipedia पर दुनिया भर के कई यूजर्स अपना योगदान देते हैं और अपनी जानकारी के अनुसार अलग-अलग टॉपिक पर जानकारियां देते हैं। इतना ही नहीं यहां पर कोई भी यूजर किसी भी कंटेंट को बड़े ही आसानी से एडिट कर सकता है।
हालांकि जब कोई यूजर किसी कंटेंट को एडिट करता है तो उसे Wikipedia और उस कंटेंट के मूल संपादक द्वारा चेक किया जाता है। यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही एवं सटीक है तो उसे मूल संपादक और Wikipedia द्वारा अप्रूव कर लिया जाता है। इसके अलावा यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी गलत है तो उसे अप्रूवल नहीं मिलता। इतना ही नहीं यदि आप कई अलग अलग कंटेंट में गलत जानकारी देने का प्रयास करते हैं तो आपके यूजर अकाउंट को ब्लॉक भी किया जा सकता है।
Read More – इंटरनेट क्या है? इंटरनेट की मदद से क्या-क्या काम किया जा सकता है?
Wikipedia ने यहां पर किसी भी कंटेंट को एडिट करने के लिए कुछ नीतियां बनाई हैं यदि आप उन नीतियों का उल्लंघन कर देते हैं तो आपके द्वारा दी गई जानकारी को Wikipedia पर से हटा दिया जाता है। इसीलिए Wikipedia पर मिलने वाले जानकारी को सही एवं सटीक समझा जाता है। यहां पर किसी भी विवादित एवं घटिया जानकारी को Wikipedia द्वारा एवं उसके मूल संपादक द्वारा हटा दिया जाता है।
Wikipedia की शुरुआत कब हुई थी?
Wikipedia न्यूमीडिया की एक शाखा के रूप में शुरू की गई थी, जोकि एक मुक्त ज्ञानकोष परियोजना थी। शुरुआत में न्यूपीडिया में योगदान देने के लिए अधिक जानकार योगदानकर्ताओं की आवश्यकता थी, जिसके चलते यहां पर कोई भी आर्टिकल लिखने में काफी देरी होती थी। इसीलिए सन 2000 में न्यूमीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स ने एक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए लैरी सैंगर को नियुक्त किया। दोनों के बीच हुई चर्चा के रूप में Wikipedia का नाम सामने आया, जहां पर कोई भी यूजर अपना योगदान दे सकता था। इसके बाद न्यूपीडिया का पहला विकी 10 जनवरी 2001 को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया।
हालांकि विकी का न्यूपीडिया के एडिटर्स और समीक्षकों ने काफी विरोध किया, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को Wikipedia का नाम दिया गया। Wikipedia का पहला डोमेन wikipedia.com के रूप में 15 जनवरी 2001 को रजिस्टर किया गया। इसके बाद नॉन प्रॉफिट विकिमीडिया फाऊंडेशन का गठन किया गया, जिसके बाद यह डोमेन बदलकर wikipedia.org हो गया। मार्च 2007 में विकि शब्द एक ज्ञात शब्द बन गया।
Wikipedia कैसे काम करता है?
Wikipedia एक मुक्त ज्ञानकोष जहां पर कोई भी अपना योगदान दे सकता है। इसीलिए Wikipedia पर लगभग सभी टॉपिक पर अच्छी जानकारी मिल जाती है। आज के समय में Wikipedia पर कई अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां पर अलग-अलग भाषाओं का कोई भी यूजर योगदान दे सकता है और अपनी जानकारी लोगों के साथ Wikipedia के जरिए साझा कर सकता है।
इतना ही नहीं कोई भी यूजर किसी के द्वारा लिखे गए किसी भी कंटेंट को परिवर्तित भी कर सकता है लेकिन इसके लिए भी Wikipedia ने कुछ नीतियां बनाई हुई हैं। यदि आप किसी के द्वारा दी गई सही जानकारी को गलत एवं घटिया बनाने का प्रयास करते हैं तो आपके द्वारा दी गई जानकारी को अप्रूव नहीं किया जाएगा और साथ ही साथ आपके यूजर अकाउंट को ब्लॉक भी किया जा सकता है। इसके बाद आप कभी भी Wikipedia पर योगदान देने में सक्षम नहीं रहेंगे।
लोगों को ज्ञान बांटने के उद्देश्य Wikipedia देश दुनिया के कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी यूजर्स द्वारा योगदान देने के लिए आमंत्रित कर रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषाएं जैसे मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, भोजपुरी, पंजाबी इत्यादि भाषाओं में भी कंटेंट Wikipedia पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं यहां पर कई देशों की महत्वपूर्ण भाषाओं में भी कंटेंट उपलब्ध है।
क्या Wikipedia पर सही एवं सटीक जानकारी मिल सकती है?
बहुत सारे लोगों का यह सवाल होता है कि क्या Wikipedia पर सही एवं सटीक जानकारी मिल सकती है? दरअसल Wikipedia पर जितने भी कंटेंट अपलोड या पब्लिश किए जाते हैं, वे सभी किसी यूज़र द्वारा किए जाते हैं। इसीलिए Wikipedia पर दिए गए किसी भी ज्ञान पर आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं है। Wikipedia की नीतियां बस किसी घटिया जानकारी एवं बुराई के लिए बनी हुई हैं।
बहुत सारे ऐसे टॉपिक भी हैं जहां पर Wikipedia पर गलत जानकारी मौजूद है। कई सारे आर्टिकल ऐसे भी हैं जिसमें किसी कंपनी या किसी व्यक्ति के बारे में बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जाता है और कई सारे ऐसे आर्टिकल भी हैं जिसमें किसी व्यक्ति या कंपनी के बारे में कई सारी बुराइयां लिखी होती हैं। हालांकि फिर भी यहां पर किसी भी टॉपिक के बारे में जानकारी लेना आपके लिए अच्छा हो सकता है।