Samanya Gyan

Hindi Me Technology ka Gyan

Menu
  • Home
  • Blog
  • Business
  • Social Media
  • Technology
  • TOP STORIES
  • WordPress
Menu
Josh App क्या है? Josh पर अकॉउंट कैसे बनाएँ?

Josh App क्या है? Josh पर अकॉउंट कैसे बनाएँ?

Posted on July 21, 2021July 2, 2021 by samanyagyan

Josh App क्या है? Josh पर अकॉउंट कैसे बनाएँ? – Short Video Making App Tik Tok के बैन हो जाने के बाद भारत में बहुत सारे Short Video Making App लांच किए गए। कई ऐसे भी App पर जो टिक टॉक के समय में भी लांच किए गए थे लेकिन उनकी पापुलैरिटी तब बड़ी जब Tio Tok को भारत में बैन कर दिया गया। इन्हीं में से एक Josh App भी है जिसे भारत में बनाया गया है और यह वर्तमान समय में काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Josh App क्या है? Josh पर अकॉउंट कैसे बनाएँ?

Josh App क्या है?

Josh App भारत में Develop किया गया एक Short Video Making App है जिसके जरिए आप 15 सेकंड के वीडियो बना सकते हैं। आज के समय में Josh App में Short Video बनाकर बहुत सारे लोग पापुलैरिटी हासिल कर रहे हैं। इस App में उनके मिलियन फॉलोअर्स भी हैं जिसके चलते वह एक सफल इनफ्लुएंसर भी बन रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत सारे लोग इस App का प्रयोग सिर्फ Short Video देखने के लिए करते हैं। यहां पर आप सभी Trending Videos को देख सकते हैं एवं खुद का वीडियो भी बना सकते हैं।

Read More – Koo App क्या है?

Josh App को 10 अलग-अलग भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें Hindi, Bhojpuri, Bengali, Tamil, Marathi, Telugu, Malayalam, Kannada, Punjabi and Gujarati शामिल है। इस App को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है और इसके जरिए बहुत सारे लोग खुद की Short Video भी बना रहे हैं या Short Video देखने के लिए इसका प्रयोग कर रहे हैं।

Josh App को किस देश में Develop किया गया है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Josh App को भारत में Develop किया गया है। इसे Dailyhunt द्वारा लॉन्च किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Dailyhunt भारत का बहुत ही Popular News Hosting & Creation Platform है, जहां पर कई अलग-अलग बड़े न्यूज़ वेबसाइट से जुड़े हुए हैं। यहां पर सभी भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में न्यूज़ पढ़ने के लिए कंटेंट उपलब्ध कराए जाते हैं। Dailyhunt ने अपनी पापुलैरिटी को देखते हुए Short Video Making App Josh को Develop किया, जिसे भी उन्होंने सभी प्रमुख भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया है।

Josh App पर अकॉउंट कैसे बनाएँ?

यदि आप Josh App पर अकाउंट बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले Google Play Store में जाकर Josh App को डाउनलोड कर लें। इसकी फाइल साइज 34MB है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो ऐप को अब तक 100 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इतना ही नहीं यदि आप कुछ सीमित फीचर्स का उपयोग करना चाहते हैं तो Josh Lite App को भी लॉन्च किया गया है जिसकी फाइल साइज मात्र 10MB है।

  • Josh App को डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करें और दाहिनी ओर सबसे नीचे कोने में Profile का आइकन बना हुआ दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
  • जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे वैसे ही Sign Up का पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Send OTP पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके Mobile Number पर एक OTP आएगा जिसे वहां पर दर्ज कर दें।
  • इसके बाद Guest पर सेलेक्ट करके अपना Name, Gender और Bio लिख दें।
  • इस तरह से Josh App में आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा और आप इसमें अपनी खुद की Videos भी बना सकेंगे और उसे पब्लिश कर सकेंगे।

Josh App के Features:

Create: इस फीचर की मदद से आप खुद के Short Video बना सकते हैं इसके लिए App को ओपन करेंगे तो बीच में ही आपको + का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक कर दें।

Categories: Josh App में अलग-अलग कैटेगरी में वीडियो देखा जा सकता है जिसमें Glamour, Dance, Music, Cute, Status, Devotional और Funny कैटेगरी शामिल हैं
Hashtags यहां पर आप अलग-अलग Trending Hashtags में वीडियो देख सकते हैं या उससे संबंधित वीडियो तैयार करके पब्लिश कर सकते हैं।

Notifications: Notification Panel में आपको सभी चीजों की Notification मिलती है। यदि आपके अकाउंट को किसी ने फॉलो किया या आपके वीडियो को किसी ने लाइक या उस पर किसी ने कमेंट किया है तो इसकी Notification आपको Notification Panel में मिल जाएगी।

Download: Josh App में किसी भी वीडियो को डाउनलोड करके उसे किसी भी सोशल मीडिया ऐप पर शेयर किया जा सकता है। इसके लिए आप शेयर बटन में जाकर Save बटन पर क्लिक कर दें।

Share: Josh App में आप किसी भी वीडियो को किसी भी सोशल मीडिया App या प्लेटफार्म पर शेयर कर सकते हैं। इसके लिए जब आप शेयर के आइकन पर क्लिक करते हैं तो यहां पर आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड सभी सोशल मीडिया ऐप की लिस्ट ओपन हो जाती है। यहां से आप किसी भी वीडियो को शेयर कर सकते हैं।

 

 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Email Marketing Ke Kya Fayde Hai
  • Nykaa Fashion Apps क्या हैं? | What Is Nykaa Fashion Apps In Hindi
  • Windows Firewall क्या है?
  • प्याज का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
  • Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps क्या हैं? | What Is Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps In Hindi
  • वर्डप्रेस के लिए थीम कैसे सिलेक्ट करें
  • Apple कहा कि कम्पनी हैं और इसका मालिक कौन हैं – पूरी जानकारी हिंदी में
  • नारियल का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • Talk Home : International Calling Apps क्या हैं? | What Is Talk Home : International Calling Apps
  • YouTube से डायरेक्ट Video Download कैसे करे – 3 आसान तरीके

Categories

  • Application
  • Blog
  • Business
  • Seo
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And tricks
  • TOP STORIES
  • Uncategorized
  • WordPress

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Samanya Gyan | Design: Newspaperly WordPress Theme