Samanya Gyan

Hindi Me Technology ka Gyan

Menu
  • Home
  • Blog
  • Business
  • Social Media
  • Technology
  • TOP STORIES
  • WordPress
Menu
Passport क्या है? Online Passport कैसे बनवाएं?

Passport क्या है? Online Passport कैसे बनवाएं?

Posted on May 29, 2021June 12, 2021 by samanyagyan

Passport क्या है? Online Passport कैसे बनवाएं? – उम्मीद है आप सभी लोग Passport के बारे में जरूर जानते होंगे क्योंकि विदेश यात्रा के दौरान Passport सबसे जरूरी पहचान पत्र है। यदि आपके पास Passport नहीं है तो आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते हैं। कई देश ऐसे भी हैं जहां पर जाने के लिए आपको Passport के साथ-साथ वीजा की भी आवश्यकता पड़ती है तो वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर आप सिर्फ Passport के जरिए ही जा सकते हैं। Passport विदेश में भारतीय नागरिकों का एक वैद्य पहचान पत्र होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Online Passport कैसे बनवाएं?

Passport क्या है?

दरअसल Passport एक प्रकार का ट्रैवेल डॉक्यूमेंट है जिसे किसी देश की सरकार द्वारा अपने नागरिकों को जारी किया जाता है यह विदेश यात्रा के दौरान आप की राष्ट्रीयता एवं पहचान को दर्शाता है। इस पर आपके बारे में कुछ जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, फोटोग्राफ, राष्ट्रीयता, जन्मतिथि और हस्ताक्षर इत्यादि जानकारियां दी गई होती हैं। जब भी आप कभी विदेश यात्रा के लिए एयरपोर्ट या बंदरगाह पर जाते हैं तो वहां पर पहचान पत्र चेक करने वाले कर्मचारी आपसे Passport की मांग करते हैं।

यदि आपके पास Passport नहीं है तो आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते हैं। हालांकि भारत के कुछ पड़ोसी देश जैसे नेपाल एवं भूटान में जाने के लिए Passport की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जो सिर्फ Passport के जरिए ही अपने देश में प्रवेश की इजाजत देते हैं। इसके अलावा कोई भी देश की सरकार किसी भी देश के नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा सकती है। ऐसी स्थिति में आपका Passport उस देश में जाने के लिए मान्य नहीं रहता है और ना ही आपको वहां जाने के लिए वीजा मिल पाता है।

Read More – दुनिया का सबसे सुंदर पक्षी कौन है?

यदि आपके ऊपर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज है तो भी आप किसी दूसरे देश में यात्रा नहीं कर सकते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी देश हैं जो अपराधिक मुकदमा दर्ज हुए नागरिकों को भी अपने देश में आने की इजाजत देते हैं। उदाहरण के रूप में विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और ललित मोदी जैसे कई लोगों पर अपराधिक मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वे विदेशों में रह रहे हैं। इसका मतलब यह है कि वह देश अपराधिक मुकदमा दर्ज हुए नागरिकों को भी अपने देश में आने की छूट प्रदान करते हैं।

Passport बनवाने के लिए किन-किन प्रकार के डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ती है

• परमानेंट ऐड्रेस प्रूफ
• वोटर आईडी कार्ड
• आधार कार्ड
• बैंक पासबुक
• वाटर/टेलीफोन/इलेक्ट्रिसिटी बिल
• गैस कनेक्शन बिल
• हाई स्कूल मार्कशीट
• जन्म तिथि प्रमाण पत्र
• Online Passport एप्लीकेशन

Online Passport कैसे बनवाएं?

यदि आप Online Passport बनवाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप Passport की ऑफिशियल वेबसाइट www.passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर ही आपको New User Registration बटन दिखाई देगा इस पर क्लिक कर दें।
  3. अब एक फार्म खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपना नजदीकी Passport Office चुनना पड़ेगा। इसके बाद Name, Surname, Date Of Birth, Email ID, Login ID, Password, Confirm Password, Hint Question, Hint Answer और Captcha Code भरकर Register बटन पर क्लिक कर दें।
  4. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक एक्टिवेशन लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके Activate कर लें।
  5. फिर वापस www.passportindia.gov.in पर जाकर Existing User Login पर क्लिक करने के बाद Apply For Fresh Passport/Reissue For Fresh Passport पर क्लिक कर दें।
  6. इसके बाद Alternative 2 वाले ऑप्शन में Click Here To Fill The Application Form Online पर क्लिक करें।
  7. अब यहां पर अपना State और District सेलेक्ट कर दें। इसके बाद एक नया पेज ओपन होकर आएगा।
  8. इस पेज पर Apply For Fresh Passport पर क्लिक करने के बाद Type Of Application में Normal और Tatkal में से कोई एक ऑप्शन चुन लें। यदि आप तत्काल का विकल्प चुनते हैं तो आपको अधिक चार्ज देना पड़ेगा।
  9. अब Passport Booklet में 36 पेज या 60 पेज में से किसी एक पर सेलेक्ट करें। (36 पेज का चार्ज ₹1500 और 60 पेज का चार्ज ₹2000) इसके Next बटन पर क्लिक करें।
  10. अब आप से Name, Surname, Gender, Date Of Birth, State, District, Marital Status, Citizenship Of India By, Pan Card Number, Voter ID Number, Employment Type, Educational Qualification, Aadhar Number इत्यादि जानकारियां पूछी जाएंगी। इन सभी को सही सही भरकर Save My Details पर क्लिक करें और फिर Next पर क्लिक करें।
  11. अब आपसे Father’s Name, Surname, Mother’s Name, Surname पूछा जाएगा इसे सही-सही भर दे और फिर Save My Details पर क्लिक करके Next बटन पर क्लिक कर दें।
  12. इसके बाद आपको अलग-अलग पेज पर अलग-अलग जानकारियां भरनी पड़ेगी। इन सभी जानकारियों को भरने के बाद Save My Detail बटन पर क्लिक करके Next बटन पर क्लिक करते जाएं।
  13. अंत में आपको अपना वर्तमान Photo और Signature अपलोड करना पड़ेगा। इसके बाद अगले पेज पर लिखे Pay and Schedule ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  14. अगले पेज पर Online Payment और Chalan Form डाउनलोड करने को कहा जाएगा। यहाँ Online Payment Mode सलेक्ट कर दें। इसके बाद अगले पेज पर Appointment Date सेलेक्ट करके ₹1500 पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा। यदि आपने 60 पेज का बुकलेट सेलेक्ट किया है तो फिर ₹2000 पेमेंट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पेमेंट को करने के बाद आपका Appointment Confirm हो जाएगा।

Appointment Date के दिन नजदीकी Passport ऑफिस जाकर आप फिजिकल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करा सकते हैं। इसके बाद आपके द्वारा दिए गए स्थाई पते पर आपका Police Verification कराया जाएगा। Police Verification की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आपको Passport मिल जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Email Marketing Ke Kya Fayde Hai
  • Nykaa Fashion Apps क्या हैं? | What Is Nykaa Fashion Apps In Hindi
  • Windows Firewall क्या है?
  • प्याज का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
  • Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps क्या हैं? | What Is Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps In Hindi
  • वर्डप्रेस के लिए थीम कैसे सिलेक्ट करें
  • Apple कहा कि कम्पनी हैं और इसका मालिक कौन हैं – पूरी जानकारी हिंदी में
  • नारियल का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • Talk Home : International Calling Apps क्या हैं? | What Is Talk Home : International Calling Apps
  • YouTube से डायरेक्ट Video Download कैसे करे – 3 आसान तरीके

Categories

  • Application
  • Blog
  • Business
  • Seo
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And tricks
  • TOP STORIES
  • Uncategorized
  • WordPress

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Samanya Gyan | Design: Newspaperly WordPress Theme