Samanya Gyan

Hindi Me Technology ka Gyan

Menu
  • Home
  • Blog
  • Business
  • Social Media
  • Technology
  • TOP STORIES
  • WordPress
Menu
Computer क्या है? हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है?

Computer क्या है? हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है?

Posted on June 5, 2021June 12, 2021 by samanyagyan

Computer क्या है? हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है? – आज के समय में ऐसे बहुत सारे लोग Computer का प्रयोग करते होंगे। इसीलिए Computer क्या है? के बारे में लगभग बहुत सारे लोग जानते होंगे। लेकिन फिर भी यदि आप Computer के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम आ सकता है। क्योंकि इसमें हम आपको Computer के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही साथ इसमें हम आपको यह भी बताएंगे कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है?

Computer क्या है?

Computer शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी भाषा के Compute शब्द से हुई है जिसका अर्थ गणना करना होता है। हालांकि किसी भी चीज की गणना करने के लिए केलकुलेटर का भी प्रयोग होता है। लेकिन Computer के माध्यम से आप गणना करने के अलावा भी बहुत सारी चीजें कर सकते हैं जिसे कैलकुलेटर पर नहीं किया जा सकता है। इसका क्षेत्र आज के समय में बहुत व्यापक हो चुका है और इसकी मदद से आप बहुत सारे काम एक जगह बैठकर कर सकते हैं।

Computer एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जो यूजर द्वारा इनपुट किए गए डाटा को प्रोसेस करके आउटपुट देता है। किसी भी Computer को चलाने के लिए यूजर द्वारा इनपुट देना जरूरी है। किसी भी Computer में डाटा को स्टोर किया जा सकता है और साथ ही साथ इसमें किसी भी डाटा को प्रोसेस करने की क्षमता होती है। आज के समय में Computer का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है इसीलिए इस युग को Computer युग भी कहा जाता है।

इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट क्या है?

किसी भी Computer में तीन सिस्टम का सबसे बड़ा योगदान होता है: इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट। इसीलिए Computer में इनपुट डिवाइस, प्रोसेसिंग डिवाइस और आउटपुट डिवाइस का प्रयोग किया जाता है। सामान्य तौर पर इनपुट देने के लिए हम माउस, कीबोर्ड, स्केनर, जॉयस्टिक, माइक या वेबकैम का प्रयोग करते हैं। जबकि यूजर द्वारा इनपुट किए गए निर्देश को प्रोसेस करने के लिए सीपीयू और प्रोसेसर दिया गया होता है।

प्रोसेस करने के बाद जो परिणाम प्राप्त होता है उसे आउटपुट कहते हैं और यह परिणाम आउटपुट डिवाइस पर प्राप्त होता है। आउटपुट डिवाइस का उदाहरण मॉनिटर, प्रिंटर, इत्यादि होता है। जब भी हम कीबोर्ड या माउस के जरिए कोई इनपुट देते हैं तो वह सीपीयू में प्रोसेस होता है और उसका आउटपुट यानी परिणाम मॉनिटर पर दिखाई देता है। ठीक इसी तरह से यदि हमें कोई डॉक्यूमेंट प्रिंट करना होता है तो हम प्रिंटर को इनपुट देते हैं जो प्रोसेस होकर प्रिंटर के जरिए दस्तावेज प्रिंट करके निकालता है।

Read More – Wi Fi क्या है? यह कैसे काम करता है?

Computer की मदद से आप किसी भी काम को तेजी के साथ और सटीक तरीके से कर सकते हैं। यदि आप किसी भी चीज की गणना करना चाहते हैं तो Computer की मदद से उसे बड़े तेजी से और शुद्ध तरीके से कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इंसान किसी चीज की गणना करने में गलती कर सकता है लेकिन Computer ऐसी गलती नहीं करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि Computer में जो प्रोग्रामिंग की गई होती है उसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है।

इसी कारण से आजकल लगभग सभी क्षेत्रों में Computer का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में लगभग सभी काम ऑनलाइन हो चुके हैं और आप घर बैठे बहुत सारे काम बिना किसी चिंता के पूरे कर सकते हैं। Computer का प्रयोग करके आप घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग टिकट बुकिंग मोबाइल रिचार्ज यूटिलिटी बिल पेमेंट होटल बुकिंग जैसे बहुत सारे काम घर बैठे बड़े ही आसानी से कर सकते हैं।

Computer के जरिए काम करने के लिए आपको इनपुट देना होता है। यदि आप इनपुट देने में कोई गलती नहीं करते हैं तो Computer उसे प्रोसेस करने या आउटपुट देने में कोई गलती नहीं करेगा। लेकिन यदि आप इनपुट देने में कोई गलती करते हैं तो वह उसी गलती के हिसाब से प्रोसेस करेगा और उसी हिसाब से आउटपुट देगा। इसीलिए यदि आप Computer के जरिए किसी भी प्रकार का कोई ऑनलाइन फॉर्म भरकर सबमिट करते हैं और उसमें कोई गलती नहीं करते हैं तो Computer कभी भी खुद से उसमें कोई गलती नहीं करता है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है?

Computer में दो चीजों का सबसे अधिक नाम लिया जाता है: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। यहां पर हम आपको दोनों के बारे में संक्षिप्त जानकारी देने जा रहे हैं।

हार्डवेयर क्या है?

हार्डवेयर किसी Computer का ऐसा भाग होता है जिसे आसानी से छुआ जा सकता है और उसका भौतिक रूप मौजूद रहता है। जैसे आप मॉनिटर कीबोर्ड माउस या सीपीयू इत्यादि को छू सकते हैं यानी यह एक हार्डवेयर डिवाइस है। यदि Computer के भाषा से अलग भी बात करें तो जितने भी डिवाइस या चीज ऐसे होते हैं जिन्हें छुआ जा सकता है, उन्हें हार्डवेयर कहा जा सकता है।

सॉफ्टवेयर क्या है?

सॉफ्टवेयर किसी Computer का ऐसा भाग होता है जिसे हुआ नहीं जा सकता और उसका भौतिक रूप उपलब्ध नहीं रहता है। किसी भी सॉफ्टवेयर को प्रोग्रामिंग करके बनाया गया होता है जो किसी हार्डवेयर डिवाइस को यह कमांड देता है कि उसे क्या करना है और कैसे करना है। आजकल बहुत सारे Computer सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आप बहुत सारे काम आसानी से कर सकते हैं। Computer पर जितने भी फंक्शन दिए गए होते हैं वह सभी सॉफ्टवेयर की मदद से ही बनाए गए होते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Email Marketing Ke Kya Fayde Hai
  • Nykaa Fashion Apps क्या हैं? | What Is Nykaa Fashion Apps In Hindi
  • Windows Firewall क्या है?
  • प्याज का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
  • Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps क्या हैं? | What Is Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps In Hindi
  • वर्डप्रेस के लिए थीम कैसे सिलेक्ट करें
  • Apple कहा कि कम्पनी हैं और इसका मालिक कौन हैं – पूरी जानकारी हिंदी में
  • नारियल का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • Talk Home : International Calling Apps क्या हैं? | What Is Talk Home : International Calling Apps
  • YouTube से डायरेक्ट Video Download कैसे करे – 3 आसान तरीके

Categories

  • Application
  • Blog
  • Business
  • Seo
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And tricks
  • TOP STORIES
  • Uncategorized
  • WordPress

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Samanya Gyan | Design: Newspaperly WordPress Theme