मदर बोर्ड क्या है? मदर बोर्ड का क्या यूज है?– मदर बोर्ड क्या है और मदर बोर्ड का क्या यूज है? अगर आपने कंप्यूटर कोर्स किया होगा तो आपको मदर बोर्ड के बारे में जरूर बताया गया होगा। पर अगर आपने कंप्यूटर कोर्स नहीं किया है और आप जानना चाहते हैं मदर बोर्ड क्या है और मदर बोर्ड का क्या यूज है। तो आप इस आर्टिकल को अंतर अवश्य पढ़ें क्योंकि हम आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मदर बोर्ड क्या है इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
वैसे तो कंप्यूटर में बहुत सारे पार्ट होते हैं। इन सभी पार्ट में से मदर बोर्ड बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट है। क्योंकि कंप्यूटर में मदरबोर्ड एक ऐसा पार्ट है जिसमें कंप्यूटर के दूसरे बहुत सारे पार्ट जुड़े रहते हैं। इसलिए कंप्यूटर में मदरबोर्ड का महत्व बहुत ही ज्यादा अहम होता है। चलिए अब हम आपको मदर बोर्ड के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं।
Read More – इंटरनेट क्या है? इंटरनेट की मदद से क्या-क्या काम किया जा सकता है?
मदर बोर्ड क्या है ?
कंप्यूटर में मदर बोर्ड को बहुत सारे लोग मेन बोर्ड भी कहते हैं। क्योंकि जैसे कि हमने पहले ऊपर आपको बताया है कि मदरबोर्ड कंप्यूटर का एक बहुत ही अहम पार्ट है। मदर बोर्ड में कंप्यूटर के बहुत सारे दूसरे पार्ट जुड़े रहते हैं जैसे कि CPU, RAM, HDD, Monitor, BIOS, CMOS, Mouse, Keyboard इत्यादि। मदर बोर्ड के माध्यम से इन सभी पार्ट्स को पावर सप्लाई मिलती रहती है। जिसकी वजह से यह सभी पार्ट्स भी अपना अपना कार्य करते हैं।
मदर बोर्ड के प्रकार
मदर बोर्ड को बेसिक रूप से दो प्रकार में बांटा गया है जो कि इस प्रकार हैं।
1 – Integrated Motherboard
इस प्रकार के मदरबोर्ड में पार्ट्स को जोड़ने के लिए अलग से पोर्ट बनाए जाते हैं। आज के टाइम में कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए अधिकतर यही मदरबोर्ड यूज किए जाते हैं। इन मदरबोर्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इस मदर बोर्ड को आसानी के साथ अपग्रेड कर सकते हैं ।
2 – Non-Integrated Motherboard
इस प्रकार के मदरबोर्ड में पार्ट्स को जोड़ने के लिए कोई अलग से पोर्ट नहीं बने होते हैं। इन तरह के मदरबोर्ड में सीपीयू और रैम पहले से ही जुड़े होते हैं। इस तरह के मदरबोर्ड को आप अपग्रेड नहीं कर सकते हैं। इस तरह के मदरबोर्ड मोबाइल और टेबलेट में यूज किए जाते हैं।
मदर बोर्ड के क्या कार्य है
आइए अब हम आपको बताते हैं कि कंप्यूटर में मदरबोर्ड के क्या कार्य हैं।
- कंप्यूटर में मदर बोर्ड के माध्यम से दूसरे सहायक जरूरी उपकरण को जोड़ा जाता है।
- मदर बोर्ड के माध्यम से दूसरे जरूरी उपकरणों को पावर सप्लाई की जाती है।
- मदरबोर्ड के माध्यम से एक उपकरण और दूसरे उपकरण के बीच कम्युनिकेशन की जाती है।
- मदर बोर्ड के माध्यम से BIOS Settings और जरूरी डेटा को सुरक्षित रखा जाता है जिससे कि कंप्यूटर आसानी से स्टार्ट हो सके।
मदर बोर्ड के पोर्ट्स
अब हम आपको मदरबोर्ड के महत्वपूर्ण पोर्ट्स के बारे में जानकारी देते हैं।
USB Ports – मदर बोर्ड में इस तरह के पोर्ट में सभी प्रकार के यूएसबी डिवाइस लगाने के लिए यूज किया जाता है। जैसे कि कीबोर्ड, माउस
VGA Port – इस पोर्ट के माध्यम से मॉनिटर को सीपीयू से कनेक्ट किया जाता है।
Modem Port – मदर बोर्ड में पोर्ट का इस्तेमाल कंप्यूटर में इंटरनेट सप्लाई के लिए किया जाता है।
External Ports – इस पोर्ट के माध्यम से एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर से जोड़ने के लिए किया जाता है। जिसे Network Cabl कहा जाता है।
Sockets – इस पोर्ट की मदद से स्पीकर और माइक्रोफोन को कंप्यूटर में कनेक्ट किया जाता है।
निष्कर्ष
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मदर बोर्ड क्या है? और मदर बोर्ड का क्या यूज है इसके बारे में हमने आपको पूरी जानकारी step2step पूरी विस्तार से दी है। आशा करता हूं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको मदर बोर्ड के बारे में पूरी जानकारी सही से प्राप्त हो गई होगी