Samanya Gyan

Hindi Me Technology ka Gyan

Menu
  • Home
  • Blog
  • Business
  • Social Media
  • Technology
  • TOP STORIES
  • WordPress
Menu
कंप्यूटर पर बिना कीबोर्ड के स्क्रीन शॉट कैसे लें?

कंप्यूटर पर बिना कीबोर्ड के स्क्रीन शॉट कैसे लें?

Posted on July 19, 2021July 2, 2021 by samanyagyan

बिना कीबोर्ड के किसी वेबसाइट के पेज का स्क्रीनशॉट कैसे ले? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत इंटरेस्टिंग तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं बिना कीबोर्ड के किसी वेबसाइट के पेज का स्क्रीनशॉट कैसे लें? दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि बिना कीबोर्ड के किसी वेबसाइट के पेज का स्क्रीनशॉट कैसे लें तो यह आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। आज हम आपको कुछ वेबसाइट के बारे में बताएंगे जिन वेबसाइट के द्वारा बिना कीबोर्ड के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है हम अपने कंप्यूटर पर कुछ वेबसाइट को ओपन करते हैं। इस वेबसाइट में हमें कोई ऐसा पेज देखने को मिलता है जो पेज हमें बहुत पसंद आता है। इस पेज पर लिखी जानकारी को हम स्क्रीनशॉट के माध्यम से अपने कंप्यूटर पर सेव कर लेते हैं। स्क्रीनशॉट एक बहुत कमाल का फीचर है। इस फीचर के द्वारा हमें कंप्यूटर पर चल रहे किसी भी पेज या किसी भी वेबसाइट का फोटो ले सकते हैं बाद में जरूरत पड़ने पर हम इसे देख सकते हैं।

आमतौर पर कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए हमें कीबोर्ड पर कुछ आसान बटन दबाना होता है। इन शॉर्टकट बटन दबाकर हम कंप्यूटर पर किसी भी पेज का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। लेकिन दोस्तों तब क्या होगा जब आप का कीबोर्ड टूट जाए। कई बार ऐसा होता है हमारे कंप्यूटर का कीबोर्ड टूट जाता है या फिर जिस बटन से स्क्रीनशॉट ली जाती है वह बटन काम नहीं कर रही होती। इस सिचुएशन में आप स्क्रीन का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते।

Read More – इंटरनेट क्या है? इंटरनेट की मदद से क्या-क्या काम किया जा सकता है?

लेकिन दोस्तों आज ऐसी ढेर सारी वेबसाइट डेवलप कर ली गई है जिन वेबसाइट के द्वारा आप बिना कीबोर्ड के भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। तो अगर आप जानना चाहते हैं कंप्यूटर पर बिना कीबोर्ड के स्क्रीनशॉट कैसे ले? एस के लिए बस आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करना है।

कंप्यूटर पर बिना कीबोर्ड के स्क्रीन शॉट कैसे लें?

नीचे हम आपको कुछ मुख्य साइट के बारे में बता रहे हैं। इन वेबसाइट को ओपन करके आप बिना कीबोर्ड के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

Online ScreenShot

दोस्तों अगर आप अपने कंप्यूटर पर बिना कीबोर्ड के स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इस वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन करना है। जब आप इस वेबसाइट को ओपन करेंगे आपको एक बॉक्स दिखाई देगा। इस बॉक्स में आपको उस वेबसाइट का लिंक इंटर करना है जिस वेबसाइट का आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं।

अब आपके सामने उस वेबसाइट का इंटरफेस ओपन हो जाएगा। स्क्रीन में आपको एक कैप्चर बटन दिखाई दे रही होगी। माउस की सहायता से आप उस कैप्चर बटन को प्रेस करके स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

Capture Full Page

आमतौर पर हम जितनी भी वेबसाइट के द्वारा या टूल के द्वारा स्क्रीनशॉट लेते हैं इनसे हमें फुल पेज स्क्रीनशॉट नहीं मिलता है। लेकिन दोस्तों यह एक ऐसी वेबसाइट है जिसके द्वारा आप फुल पेज स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इस वेबसाइट को आपको अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र पर ओपन करना है। अब आपको एक केवरी बॉक्स मिल जाएगा। इस बॉक्स के अंदर आप वेबसाइट का यूआरएल पेस्ट कर दे। और उसके बाद वह वेबसाइट ओपन हो जाएगी। स्क्रीन पर आपको एक कैप्चर टूल दिखाई देगा जिसको क्लिक करके आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

ScreenShot.net

अगर आप अपने कंप्यूटर स्क्रीन के किसी विशेष भाग का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो उसके लिए आप इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से आप जब किसी पेज को ओपन करेंगे तो आपको एक स्निपिंग टूल मिल जाएगा। इस टूल के माध्यम से आप स्क्रीन को क्रॉप कर सकते हैं। स्क्रीन को क्रॉप करने के बाद आप कैप्चर बटन पर क्लिक करके स्क्रीनशॉट कैप्चर कर ले। इस तरह सिर्फ उतना ही स्क्रीनशॉट कैप्चर होगा जितनी जगह आपने क्रॉप किया था।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया बिना कीबोर्ड के स्क्रीन शॉट कैसे लें। ऊपर बताई गई वेबसाइट का इस्तेमाल करके आप बिना कीबोर्ड के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Email Marketing Ke Kya Fayde Hai
  • Nykaa Fashion Apps क्या हैं? | What Is Nykaa Fashion Apps In Hindi
  • Windows Firewall क्या है?
  • प्याज का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
  • Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps क्या हैं? | What Is Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps In Hindi
  • वर्डप्रेस के लिए थीम कैसे सिलेक्ट करें
  • Apple कहा कि कम्पनी हैं और इसका मालिक कौन हैं – पूरी जानकारी हिंदी में
  • नारियल का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • Talk Home : International Calling Apps क्या हैं? | What Is Talk Home : International Calling Apps
  • YouTube से डायरेक्ट Video Download कैसे करे – 3 आसान तरीके

Categories

  • Application
  • Blog
  • Business
  • Seo
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And tricks
  • TOP STORIES
  • Uncategorized
  • WordPress

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Samanya Gyan | Design: Newspaperly WordPress Theme