सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं? सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं? – आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंटरेस्टिंग टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको सॉफ्टवेयर के बारे में बताएंगे। हम आपको बताएंगे सॉफ्टवेयर क्या है? सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं? अगर आप सॉफ्टवेयर से जुड़ी यह जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमारा आर्टिकल आखरी तक पूरा पढ़िए। आज इस आर्टिकल में हम आपको सॉफ्टवेयर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे।
अगर आप एक कंप्यूटर यूजर हैं या फिर आप कंप्यूटर से जुड़ी कोई पढ़ाई कर रहे हैं तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं सॉफ्टवेयर शब्द से आपको रोज रूबरू होना पड़ता होगा। सॉफ्टवेयर एक ऐसा शब्द है जो हमें प्रतिदिन सुनने को मिलता है। यदि आप वेबसाइट डिज़ाइनर हैं सॉफ्टवेयर डिज़ाइनर है एप्लीकेशन डिज़ाइनर हैं या फिर ग्राफिक डिज़ाइनर है आप कंप्यूटर पर कोई भी काम करते हैं तो वह सभी काम एक निश्चित सॉफ्टवेयर के द्वारा किया जाता है।
कंप्यूटर के क्षेत्र में सॉफ्टवेयर का योगदान बहुत बड़ा है। एक कंप्यूटर जितने भी ऑपरेशन करता है वह सभी ऑपरेशन एक सॉफ्टवेयर के द्वारा पूरे होते हैं। कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर ना हो तो हम कंप्यूटर के अंदर कोई भी काम नहीं कर सकते हैं। बिना सॉफ्टवेयर के हमारा कंप्यूटर ऑफ के बाद ऑन नहीं होगा।
Read More – Wi Fi क्या है? यह कैसे काम करता है?
भले ही यह बात सच है कि सॉफ्टवेयर शब्द हम रोज सुनते हैं और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हम रोज करते हैं। लेकिन इसके बाद भी अगर मैं आपसे पूछूं कि सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं तो आपको इसकी परिभाषा नहीं मालूम होगी। हमारे देश में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें सॉफ्टवेयर के बारे में सही जानकारी हो। कई बार अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉफ्टवेयर के बारे में भी पूछा गया है। दोस्तों अगर आप भी अपनी जानकारी को इंप्रूव करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आखिरी तक जरूर पढ़िए। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं? कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं?
सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं ?
आइए दोस्तों अब हम आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आपको बताते हैं सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कंप्यूटर में एक विशेष प्रकार का प्रोग्राम होता है। इस प्रोग्राम के एक विशेष समूह को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।
सॉफ्टवेयर को हम एक प्रकार से कंप्यूटर का पार्ट कह सकते हैं। सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का एक ऐसा पाठ है जिसे हम आंखों से देख सकते हैं लेकिन हाथों से छूट नहीं सकते। सॉफ्टवेयर के अंदर अलग-अलग प्रकार की कोडिंग की जाती है और एक विशेष प्रोग्राम सेट किया जाता है। हम उसी सॉफ्टवेयर की मदद से अपने कंप्यूटर पर सभी कामों को संपन्न करते हैं।
जितने भी कंप्यूटर होते हैं वह मुख्य रूप से दो भागों में बने होते हैं। पहला भाग सॉफ्टवेयर तथा दूसरा भाग हार्डवेयर। हार्डवेयर कंप्यूटर का वह भाग है जिसे हम हाथों से टच कर सकते हैं जबकि सॉफ्टवेयर को हम हाथों से टच नहीं कर सकते सिर्फ उस पर काम कर सकते हैं। कंप्यूटर के अंदर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फोटोशॉप एडोब रीडर यह सभी प्रकार के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर हैं।
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के प्रकार
बहुत से लोगों के मन में डाउट होगा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर सिर्फ एक प्रकार का होता है। ऐसा नहीं है कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के अनेक प्रकार होते हैं। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के कुछ मुख्य प्रकार के बारे में नीचे बताया गया है।
System Software
System software किसी भी कंप्यूटर का मुख्य सॉफ्टवेयर होता है। यह सॉफ्टवेयर ऑलरेडी इनबिल्ट आता है। जब हम दुकान से नया कंप्यूटर लेते हैं या नया लैपटॉप लेते हैं तो उसके अंदर हमें जितने भी सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल मिलते हैं उन्हें सिस्टम सॉफ्टवेयर कहते हैं। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को ऑन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे कंप्यूटर में जो विंडो स्थित होती है वह एक प्रकार का सिस्टम सॉफ्टवेयर है।
Application Software
जब हमें अपने कंप्यूटर के अंदर कोई विशेष ऑपरेशन करना पड़ता है तो इसके लिए हम इंटरनेट से एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं। इस सॉफ्टवेयर को हम काम होने के बाद अनइंस्टॉल कर सकते हैं। यह सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहलाता है। मान लीजिए आपको अपने कंप्यूटर पर फोटो एडिट करनी है। अब आप इंटरनेट से फोटो एडिटर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करेंगे। सॉफ्टवेयर एक प्रकार का एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर भी दो प्रकार के आते हैं। एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर बिल्कुल फ्री होते हैं जबकि कुछ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने में पैसे देने पड़ते हैं।
Utility Software
यह एक विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर होते हैं। इन सॉफ्टवेयर का निर्माण कुछ विशेष उद्देश्यों के लिए किया जाता है। आमतौर पर जितने भी यूटिलिटी सॉफ्टवेयर होते हैं उनका काम कंप्यूटर में आई खराबी को सही करना है। जब हमारे कंप्यूटर पर विंडो करप्ट हो जाती है या अन्य कोई समस्या आ जाती है तो उस समय हमें एक सॉफ्टवेयर की मदद लेनी पड़ती है। यह सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में आई समस्या को खोजता है तथा उसे सही करता है। इस प्रकार के सॉफ्टवेयर को यूटिलिटी सॉफ्टवेयर कहते हैं।
निष्कर्ष
तो यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है? कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।