Samanya Gyan

Hindi Me Technology ka Gyan

Menu
  • Home
  • Blog
  • Business
  • Social Media
  • Technology
  • TOP STORIES
  • WordPress
Menu
Wi Fi क्या है? यह कैसे काम करता है?

Wi Fi क्या है? यह कैसे काम करता है?

Posted on June 7, 2021June 12, 2021 by samanyagyan

Wi Fi क्या है? यह कैसे काम करता है? – आज के समय में आप में से बहुत सारे लोग Wi Fi की मदद से इंटरनेट का प्रयोग करते होंगे। बहुत सारे ऑफिस या घरों में ब्रॉडबैंड या Wi Fi Hotspot लगाए गए होते हैं जिसकी मदद से आप Wi Fi कनेक्ट करा कर इंटरनेट का मजा लेते हैं। यह एक प्रकार का वायरलेस नेटवर्क होता है जिसको बनाने के लिए एक Wireless Router की आवश्यकता पड़ती है। आजकल बहुत सारे स्मार्टफोन में भी Hotspot दिए गए होते हैं जिसकी मदद से आप किसी दूसरे स्मार्टफोन या कंप्यूटर में Wi Fi कनेक्ट करा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Wi Fi क्या है? यह कैसे काम करता है?

Wi Fi क्या है?

Wi Fi रेडियो तरंगों की मदद से नेटवर्क एवं इंटरनेट तक पहुंचने का एक सिस्टम होता है। यह Wi Fi एक्सेस प्वाइंट या Wi Fi Hotspot के आसपास मौजूद Mobile फोन एवं कंप्यूटर को वायरलेस इंटरनेट नेटवर्क उपलब्ध कराने में मदद करता है। इसकी स्पीड सामान्य सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जाने वाली स्पीड से अधिक तेज होती है। यह इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (IEEE) के मानकों पर निर्भर करती है, जिसे 802.11 प्रोटोकॉल कहते हैं।

इन प्रोटोकॉल्स की सीरीज में सबसे लेटेस्ट 2018 में रिलीज किया गया 802.11ag है। आजकल नए नए स्मार्टफोन एवं कंप्यूटर में यह प्रोटोकॉल तकनीक पाई जाती है। आज के समय में डेस्कटॉप, लैपटॉप स्मार्टफोन, टेबलेट, स्मार्ट टीवी, प्रिंटर, डिजिटल ऑडियो प्लेयर, डिजिटल कैमरा, कार और ड्रोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में Wi Fi तकनीक का प्रयोग किया जाता है। ये सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी Wireless Access Point के साथ कनेक्ट किए गए इथरनेट डिवाइस के माध्यम से Wi Fi पर एक दूसरे से कनेक्ट कराए जा सकते हैं।

Read More – WordPress क्या है? यह कैसे काम करता है?

Wireless Access Point या Hotspot जितने ही अधिक खुले स्थान पर उपलब्ध होगा उसकी रेंज उतनी ही अधिक होती है सामान्यतः Wireless Access Point का रेंज 20 मीटर होता है। यदि किसी बंद कमरे में Wireless Access Point मौजूद है तो उसकी रेंज कम भी हो सकती है। इसके अलावा रेडियो तरंगों को अधिक दूर तक पहुंचाने वाली तकनीकी का प्रयोग करके इसकी रेंज को किलोमीटर तक भी बढ़ाया जा सकता है।

Wireless Router क्या है?

आज के समय में बहुत सारे घरों एवं ऑफिस में Wireless Router लगा रहता है जिसकी मदद से आप किसी भी स्मार्टफोन कंप्यूटर या किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इंटरनेट कनेक्ट करा सकते हैं। दरअसल Wireless Router एक हार्डवेयर डिवाइस होता है जो एक केबल के माध्यम से जुड़ा होता है। इसी केबल के माध्यम से Wireless Router में इंटरनेट कनेक्टिविटी जाती है और यह एक वायरलेस नेटवर्क प्रदान करता है। Wireless Router को वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्क डिवाइस भी कहा जाता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक प्रकार का वायरलेस हार्डवेयर डिवाइस होता है जिसके जरिए लोकल एरिया में इंटरनेट कनेक्ट कराया जा सकता है। हालांकि यदि Wireless Router को केबल के जरिए कनेक्ट नहीं कराया जाता है तो Wireless Router में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं आती है। आमतौर पर Wireless Router में किसी अन्य Mobile Network एवं इंटरनेट स्पीड की अपेक्षा अधिक स्पीड होती है। आज के समय में ऐसे बहुत सारे Wireless Router हैं, जिनमें 1GigaBit/सेकंड की स्पीड मिलती है।

Mobile Hotspot क्या है?

आज के समय में लगभग सभी स्मार्टफोन में Mobile Hotspot की सुविधा दी गई होती है। आप जैसे ही अपने स्मार्टफोन में Mobile Hotspot On करते हैं वैसे ही कोई दूसरा व्यक्ति Wi Fi की मदद से उस से कनेक्ट हो सकता है। यदि आप अपने स्मार्टफोन का Mobile Data On रखते हैं तो वह भी अपने स्मार्टफोन में Wi Fi की मदद से इंटरनेट का प्रयोग कर सकता है। यह भी एक प्रकार का वायरलेस नेटवर्क होता है।

यदि कोई व्यक्ति Mobile Hotspot On करता है और आप अपना Wi Fi On नहीं करते हैं तो फिर उस Mobile Hotspot को कनेक्ट नहीं किया जा सकता है। आज के समय में Hotspot डिवाइस भी लॉन्च हो चुके हैं जिसमें सिम कार्ड लगाया जाता है और उसकी मदद से किसी दूसरे स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्ट कराया जा सकता है, उदाहरण के लिए जिओ द्वारा लांच किया गया जियोफाई।

वायरलेस सुरक्षा क्या है?

आज के समय में तकनीकी का इतना विकास हो चुका है कि किसी भी वायरलेस नेटवर्क की सुरक्षा को बड़े ही आसानी से क्रैक किया जा सकता है और उससे कनेक्ट कराया जा सकता है। कुल मिला जुला कर यह कहा जा सकता है कि किसी भी Wireless Router से कोई डिवाइस कनेक्ट करना बड़ा ही आसान है और इसकी सुरक्षा बहुत ही कमजोर होती है। हालांकि यदि कोई इस की सुरक्षा को तोड़ने का प्रयास नहीं करता है तो इसे बड़े ही आसानी से प्रयोग में लाया जा सकता है।

इसकी सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए आपको समय-समय पर Wireless Router की कनेक्टिविटी चेक करनी पड़ती है। आज के समय में Wireless Router लगाने वाली कंपनियां आपको एक इंटरनेट पोर्टल देती है जिसकी मदद से आप बड़े ही आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि Wireless Router में कितने डिवाइस कनेक्ट किए गए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • Email Marketing Ke Kya Fayde Hai
  • Nykaa Fashion Apps क्या हैं? | What Is Nykaa Fashion Apps In Hindi
  • Windows Firewall क्या है?
  • प्याज का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें?
  • Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps क्या हैं? | What Is Mobilevoip Cheap VoIP Call Apps In Hindi
  • वर्डप्रेस के लिए थीम कैसे सिलेक्ट करें
  • Apple कहा कि कम्पनी हैं और इसका मालिक कौन हैं – पूरी जानकारी हिंदी में
  • नारियल का तेल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें
  • Talk Home : International Calling Apps क्या हैं? | What Is Talk Home : International Calling Apps
  • YouTube से डायरेक्ट Video Download कैसे करे – 3 आसान तरीके

Categories

  • Application
  • Blog
  • Business
  • Seo
  • Social Media
  • Technology
  • Tips And tricks
  • TOP STORIES
  • Uncategorized
  • WordPress

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2023 Samanya Gyan | Design: Newspaperly WordPress Theme